पलामू, नवम्बर 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के नेत्र विभाग में दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक फेको मशीन लग जाएगा। मशीन की कीमत करीब 60 लाख रूपये है। नेत्र विभाग में यह मशीन लग जाने से मरीजों को ऑपरेशन के दौरान कम चीरा लगेगा और पूरी प्रक्रिया आसानी से सम्पन्न हो जाएगी। एमआरएमसीएच प्राचार्य डॉ पी एन महतो ने बताया कि फेको मशीन के लिए लगभग सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है । सामान्य स्थिति में दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक विभाग में मशीन स्थापित हो जाएगी। एमआरएमसीएच के नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने बताया कि फेको मशीन लग जाने से विभाग की स्थिति बेहतर हो जाएगी। मरीजों को अच्छे से लेंस लगाया जाएगा।उनका विजन तेजी से रिकवरी होगा। डॉ राकेश ने बताया कि सामान्य तौर पर नेत्र ओपीडी में करीब 60- 80 मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.