एमआरएमसीएच के एसएनसीयू का सीलिंग गिरा
पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में शुक्रवार एसएनसीयू का सीलिंग गिर गया। हालांकि सीलिंग गलियारे में गिरा जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना स्थल के पास ही कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे जो बाल बाल बच गए हैं। शनिवार की सुबह ही एसएनसीयू की सारी सीलिंग को उखाड़कर नए सिरे से लगाने का काम शुरू किया गया। मामले पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि तेज आंधी के कारण सीलिंग गिरा है। किसी को कोई चोट नहीं लगी है। दूसरे तल के दरवाजे को आंधी के समय खुला छोड़ दिया गया था जिसके कारण यह घटना घटित हुआ। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एसएनसीयू में आग लगने की घटना हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.