एमआरएफ केंद्र बनने के बाद भी खुले में गिराया जा रहा कूड़ा
आजमगढ़, जून 30 -- मेंहनगर, आजमगढ़। नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर एक रविदास नगर में एमआरएफ सेंटर बनने के बाद भी नगर पंचायत का कूड़ा ग्राम सभा कटात चक कटात स्थित नहर किनारे गिराया जा रहा है। एक तरफ जहां दुर्गंध से लोग परेशान हैं, वहीं पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही संक्रामक बीमारिया फैलने की आशंका बढ़ गई है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार दूबे ने कहा कि एमआरएफ सेंटर पर कूड़े की छंटाई की जाती है। गीले कचरे से बेड-बेस्ड खाद (कम्पोस्ट) तैयार की जाती है। यह भी पढ़ें- 16 माह से शो पीस बना एमआरएफ सेंटर, एसडीएम ने जताई नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.