भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हो रही एमआरआई व सीटी स्कैन जांच की ऑनलाइन रिपोर्टिंग को लेकर 22 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में होगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एमआरआई और सीटी स्कैन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और संचालकों से कार्य कराने के लिए निविदा निकाली जा चुकी है। इसी टेंडर का टेक्निकल एंड फाइनेंशियल टेंडर को खोलने के लिए क्रय समिति की एक बैठक 20 अप्रैल को होगी। इस बैठक में मायागंज अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सभी विभागों के अध्यक्ष, दोनों हॉस्पिटल के उपाधीक्षक को शामिल होना है, जिसकी सूचना पत्र के जरिए दे दी गई है। यह भी पढ़ें- जेएलएनएमसीएच को मिले 145 जूनियर रेजीडें...