चंदौली, जून 10 -- चंदौली, संवाददाता। चंदौली स्थित जिला अस्पताल में भर्ती सपा की महिला सभा की जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल सोमवार को एमआरआई करने के लिए वाराणसी के बायपास स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में पहुंची थी। इस दौरान वहां उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें वहां आईसीयू में रखा गया। रातभर चले इलाज के बाद जब उनकी स्थिति सामान्य हुई तो फिर उन्हें मंगलवार की भोर में जिला अस्पताल चंदौली में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। यह भी पढ़ें- नूरसराय की महिला फतुहा में मिली अचेत अवस्था मेंएमआरआई के दौरान समस्या सपा महिला जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल ने बताया कि सोमवार को एमआरआई करने के लिए वह हेरिटेज हॉस्पिटल गई थी। एमआरआई के दौरान शरीर और सिर में तेज दर्द होने लगा। बीपी लो हो गया। इससे काफी दिक्कतें बढ़ गई। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में उनक...