पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एमआईटी रामबाग, पूर्णिया में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ। पूरे सप्ताह चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, हाई जंप तथा टग ऑफ वॉर जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी खेलों में छात्रों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का सराहनीय परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान सभी छात्रों में काफी उत्साह रहा और उन्होंने प्रत्येक प्रतियोगिता में पूरे जोश, ऊर्जा एवं सकारात्मक खेल भावना के साथ भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अरविंद कुमार(मिल्लिया पालीटेक्निक) एवं डॉक्टर कंचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.