मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में गुरुवार को क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्रा. लि. की तरफ से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें एमआईटी और एसआईटी सीतामढ़ी के 61 छात्रों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा हुई। इसमें कुल 55 छात्र सफल रहे। प्लेसमेंट प्रक्रिया का अंतिम परिणाम शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा।कंपनी की ओर से राहुल तिवारी, सीनियर सिविल इंजीनियर एवं कॉर्पोरेट ट्रेनर उपस्थित रहे। उन्होंने सर्वप्रथम कंपनी एवं जॉब प्रोफाइल के संबंध में छात्रों को जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. मितलेश कुमार झा ने कंपनी के प्रतिनिधि का स्वागत किया व सभी छात्रों को चयन के लिए शुभकामनाएं दीं। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के प्रभारी दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि इस सत्र में कई कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्र...