मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में उद्योग समर्थित अत्याधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। यह प्रयोगशाला एफडीएम (फ्यूज्ड डिपोजिशन मॉडलिंग) तकनीक आधारित 3डी प्रिंटिंग सुविधा से सुसज्जित है, जो छात्रों को नवीनतम विनिर्माण तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी देगा। यह एमआईटी में स्थापित पहली इंडस्ट्री सपोर्टेड लैब है, जिससे संस्थान के शैक्षणिक और शोध संसाधनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस प्रयोगशाला की स्थापना से छात्रों को एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, रैपिड प्रोटोटाइपिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इनोवेशन-ड्रिवन डिजाइन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। शोधार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को भी उद्योग उन्मुख प्रोजेक्ट्स और स्टार्टअप आधारित कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संस्थान क...