मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के तहत एमआईटी में 7, 8 एवं 9 मार्च को होनेवाले इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्टिवल में लीचीपुरम थीम को प्रमुखता से स्थान दिया जा रहा है। गुरुवार को इसको लेकर आयोजन की तैयारी की समीक्षा की गई। संस्थापक सुरेश गुप्ता, फाइन आर्ट आर्टिस्ट आनंद कुमार, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर ई. आशीष कुमार, ई. आर.पी. गुप्ता तथा फाइनल ईयर के सृजनशील छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। इंजीनियरिंग के छात्र आयुष मिश्रा, ई. अमीषा, सुमित कुमार, आदित्य राज, निशांत सहित लगभग 50 छात्र इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...