मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के ग्लर्स हॉस्टल में छात्राओं के कमरों की अदला बदली पर रोक लगा दी है। एमआईटी प्रशासन ने इस बारे में नोटिस जारी किया है। कॉलेज की ओर से सत्र 2023, 2024 और 2025 की छात्राओं के लिए गोल्डेन जुबली हॉस्टल में सीट आवंटन की अधिसूचना भी जारी की गई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: हॉस्टल से बाहर निकालने के गाइडलाइन जल्द हो जाएंगे जारीछात्राओं को सूचित करने के निर्देश इसमें एमआईटी की ओर से कहा गया है कि जो छात्राएं अपना हॉस्टल नहीं बदलना चाहती हैं, वे अपने वार्डन को दो दिनों के अंदर सूचित कर दें। हॉस्टल के लिए छात्राओं को एक साल की हॉस्टल फीस और छह महीने की मेस की फीस एक साथ जमा करनी होगी। एमआईटी की तरफ से निर्देश दिया गया है कि अगर कोई छात्रा कमरे की अदला बदली करते पकड़ी गईं तो उसका हॉस्...