मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी को बिहार का पहला रैगिंग मुक्त संस्थान घोषित किया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने बुधवार को प्रथम वर्ष के छात्रों के ओरियंटेशन कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एमआईटी में प्रथम वर्ष की कक्षा शुरूकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में फिजिक्स के डॉ. मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। विशेष अतिथि के रूप में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त करने वाले आईएएस अधिकारी राघव झुनझुनवाला, मुजफ्फरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी आनंद उत्सव, आयुक्त के सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी मौजूद रहे।विद्यार्थियों के लिए संदेश एमआईटी के प्राचार्य प्रो. एमके झा ने विद्यार्थि...