मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमआईटी में बुधवार को कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक हुई। बैठक में एमआईटी को रैगिंग फ्री कैंपस बनाने पर चर्चा हुई और इसपर मुहर भी लगायी गई।

रैगिंग रोकने के उपाय एमआईटी के प्राचार्य प्रो. मिथलेश कुमार झा ने बताया कि एआईसीटीई के निर्देश पर कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी बनायी गई है। रैगिंग की शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। रैगिंग रोकने के लिए कॉलेज में एंटी रैगिंग स्क्वायड भी है। बैठक में तय किया गया कि रैगिंग फ्री कैंपस के लिए एंटी रैगिंग स्क्यवाड हॉस्टल में भी तैनात की जाएगी। एमआईटी में एंटी रैगिंग वीक मनाया जाएगा। रैगिंग फ्री कैंपस के लिए छात्रों से एक शपथपत्र भी लिया जाएगा।

अन्य प्रस्ताव बैठक में एमआईटी परिसर को सुबह मॉर्निंग वॉकर के लिए खोलने पर भी ...