मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमआईटी के मेन गेट पर सोमवार दोपहर में रैगिंग होने की बात सामने आई है। हालांकि, एमआईटी प्रशासन ने रैगिंग की किसी भी शिकायत मिलने से इनकार किया है। सूत्रों ने बताया कि सेकेंड ईयर के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ गेट के बाहर रैगिंग के नाम पर दुर्व्यवहार किया। इससे पहले भी एमआईटी के एक्सचेंज गेट के पास रैगिंग की कई शिकायत सामने आ चुकी है। पिछले दिनों भी देर रात हॉस्टल में रैगिंग होने की शिकायत एमआईटी के अधिकारियों से एक छात्र ने की थी, लेकिन जब एमआईटी के शिक्षक पहुंचे तो वहां उन्हें कोई छात्र रैगिंग लेते नहीं मिला। एमआईटी के गेट के बाहर रैगिंग की चर्चा कई छात्रों तक भी पहुंची है, लेकिन शिकायत नहीं करने से एमआईटी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...