मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी के 215 विद्यार्थियों के पास हास्टल की लाखों रुपये की फीस बकाया है। इन छात्रों को एमआईटी की तरफ से नोटिस दिया गया है। हॉस्टल के अलावा मेस की राशि भी छात्रों के पास बकाया है। एमआईटी प्रशासन ने इन छात्र-छात्राओं की सूची जारी की है, जिन छात्रों की सूची जारी की गई है। वह सभी वर्ष 2023 बैच के हैं। एमआईटी की सूची में 172 छात्र और 43 छात्राएं शामिल हैं। एमआईटी ने सभी विद्यार्थियों के रोल नंबर भी जारी किये गए हैं। एमआईटी का कहना है कि अगर छात्र बकाया राशि नहीं जमा करेंगे तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...