एमआईटी के पूर्व छात्र का आईआईएम में चयन
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 2020 में उत्तीर्ण छात्र निशांत किरण का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर के प्रतिष्ठित पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के लिए हुआ है। गया जिले के निवासी निशांत किरण, कृष्ण मुरारी और रेखा देवी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। पूर्व में निशांत किरण का चयन एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड में हुआ था। वे समय-समय पर एमआईटी मुजफ्फरपुर के छात्रों को प्लेसमेंट की तैयारी में काफी सहयोग करते रहे हैं, जिससे कई छात्रों को एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड में प्लेसमेंट प्राप्त करने में मदद मिली। संस्थान के प्राचार्य प्रो. एम.के. झा एवं संस्थान के सभी संकाय सदस्यों ने उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी है। यह भी पढ़ें- एमएनएनआईट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.