मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से गुरुवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में संस्थान के ही वर्ष 1984 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र प्रभात कुमार झा ने वैल्यू एजुकेशन फॉर फ्यूचर लीडर्स विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को मूल्यपरक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। वह वर्तमान में एक बड़ी कार निर्माता कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।एमआईटी के प्राचार्य डॉ. मिथलेश कुमार झा ने प्रभात झा का स्वागत किया। कहा कि इस प्रकार के सेमिनार से छात्रों को करियर के प्रति मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- एमआईटी के छात्रों को बताया मूल्यपरक शिक्षा का महत्व प्रभात ने छात्रों को बताया कि मूल्य शिक्षा छात्रों में ईमानदारी, अनुशास...