मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी को एनबीए की मान्यता देने की जांच करने आयी टीम रविवार को लौट गयी। टीम अब अपनी रिपोर्ट एनबीए को सौंपेगी। उम्मीद जतायी जा रही है एक महीने में एनबीए का रिजल्ट जारी हो जायेगा। टीम ने निरीक्षण के दौरान छात्रों और शिक्षकों से भी फीडबैक लिया।

टीम का फीडबैक टीम ने जाने के समय एमआईटी को भी अपना फीडबैक सौंपा है। एमआईटी ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और लेदर टेक्नोलॉजी ब्रांच के एनबीए मान्यता के लिए आवेदन किया था। टीम ने तीन दिन रहकर एमआईटी का मुआयना किया।

शिक्षकों की तारीफ टीम ने एमआईटी को सौंपे फीडबैक में कॉलेज के शिक्षकों की तारीफ की और शिक्षकों को ऊर्जावान बताया। टीम ने एमआईटी में काफी अधिक ब्रांच और अधिक नामांकन होने पर भी प्रसन्नता जतायी। टीम ने सुझाव दिया कि एमआईटी की लाइब्रेरी 24 घंटे...