मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 2021-25 बैच की छात्रा अदिति कुमारी का चयन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन के माध्यम से केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर हुआ है। कटरा प्रखंड अंतर्गत मधेपुरा गांव की निवासी अदिति जटाशंकर मिश्रा एवं रागिनी मिश्रा की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। प्राचार्य प्रो. एमके झा, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव आदि ने अदिति कुमारी को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...