एमआईटी : सीनियर-जूनियर की मारपीट में आठ छात्रों के नाम आए
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा सेकेंड ईयर के छात्रों को पीटने के मामले में आठ छात्रों के नाम सामने आए हैं। इसकी शिकायत पीड़ित छात्रों ने एमआईटी प्रशासन से की है। एमआईटी ने अनुशासन समिति की बैठक बुलाई है। प्राचार्य प्रो. एमके झा ने बताया कि छात्रों की शिकायत मिली है, इसे अनुशासन समिति की बैठक में रखा जाएगा। समिति की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों की शिकायत वर्ष 2024 बैच के छात्रों ने शिकायत की है कि खेलने के दौरान वर्ष 2025 बैच के छात्रों ने उन्हें जमकर पीटा। आठ छात्रों के नाम भी उन्होंने एमआईटी प्रशासन को लिखकर दिए हैं। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, बायोमेडिकल, रोबोटिक्स और मैकेनिकल के छात्र शामिल हैं। इस शिकायत के बाद अनुशासन समिति आरोपी छात्र, शिकायतकर्ता और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.