मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में मंगलवार से बीटेक प्रथम वर्ष का दाखिला शुरू हो गया। दाखिला के पहले दिन 80 छात्रों ने नामांकन कराया। पहले दिन 185 छात्र दाखिला लेने पहुंचे। सैनिक कोटे में दाखिला लेने पहुंचे एक छात्र को संदेह के आधार पर रोका गया। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि वह सैनिक परिवार से नहीं है। इसके बाद उसका नामांकन रोक दिया गया। छात्र ने बताया कि उसने गलती से आवेदन में सैनिक कोटा भर दिया था। इस कोटे के लिए सैनिक परिवार से होना जरूरी है, उसे जानकारी नहीं थी। छात्र इलेक्ट्रिकल ब्रांच में दाखिला लेने पहुंचा था। पहले दिन 104 छात्रों ने अपने ब्रांच और कॉलेज अपग्रेड कराये। एमआईटी में दाखिले का पहला राउंड 9 जुलाई तक चलेगा। दूसरा राउंड 20 और 21 जुलाई को होगा. यह भी पढ़ें- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में...