गया, अगस्त 29 -- झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में मगध इंटरनेशनल स्कूल, टिकारी के दसवीं कक्षा के छात्र अमरजीत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अमरजीत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। अपनी सफलता पर अमरजीत कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी और खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार तथा खेल प्रशिक्षक शशिभूषण कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अमरजीत की इस उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक सुधीर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खेल सहित विभिन्न क्षे...