किशनगंज, मार्च 22 -- बिशनपुर। निज संवाददाता मुस्लिम समुदाय के लोगों का पवित्र और महान पर्व शनिवार को कोचाधामन प्रखंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरूल ईमान के मौधो स्थित निज आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के विभिन्न जगहों से पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस दौरान एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने लोगों से गले मिल ईद की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि ईद मिलन समारोह के आयोजन से आपसी प्रेम और भाई चारे को बढ़ावा मिलता है। मौके पर कोचाधामन पैक्स अध्यक्ष नजर इमाम, तस्व्वर राही,फरहान आलम, राजीव झा, हरि नारायण झा,पप्पू सिंह सहित क...