लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर में विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए डीटीआर 250 केवीए लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर एबी केबल डालने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित डीटीआर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 29 दिसम्बर को सिविल लाइन, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, राजाजीपुरम और पिपरिया गांव क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 30 दिसम्बर को टीवी अस्पताल, एचडीएफसी बैंक, राजाजीपुरम और नहर रोड गोमती नगर इलाके में बिजली कटौती होगी। इसी क्रम में 31 दिसम्बर को बिलोबी हाल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल व राजाजीपुरम क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 2 जनवरी को सिविल लाइन और सुशील वर्मा आईटीआई स्कूल के पास बिजली आपूर्ति बाधित होगी। 3 जनवरी को बिलोबी हाल, नहर रोड गोमती नगर, हाईवे अस्पताल राजाप...