फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- फर्रुखाबाद । स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में एबी एकेडमी ने एपी वारियर्स को 106 रनों से करारी शिकस्त देकर विजयी ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैन आफ द मैच ओम दीक्षित को चुना गया। फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) के तहत अंडर-19 का फाइनल मुकाबला एबी एकेडमी व एपी वारियर्स के बीच खेला गया। एबी एकेडमी के कप्तान अर्पित यादव ने टास जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम 25वें ओवर में 205 रन बनाकर आलआउट हो गई। ओम दीक्षित ने 64, अविरल गंगवार ने 34, प्रसून्न कुमार ने 24 व शुभ पटेल ने 13 रन बनाए। एपी वारियर्स के गेंदबाज निखिल ने चार, अनिकेत वर्मा ने तीन व उत्कर्ष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपी वारियर्स की पूरी टीम महज 109 रनों पर ही ढेर हो गई। उदित दुबे ने पांच व विपिन कुमार ने तीन विकेट लिए। साहिल ने सर्वाधिक...