मथुरा, फरवरी 25 -- मथुरा, नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा स्ट्रीट डॉग को गोद देने की प्रक्रिया शुरु की गयी है। यानि की निगम के एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) पर पहुंच कर आप स्ट्रीट डॉग को विधिवत प्रक्रिया पूर्ण करके गोद ले सकते हैं। इससे लोगों में स्ट्रीट डॉग के प्रति जहां लगाव बढ़ेगा, वहीं उनको बेहतर जिंदगी भी मिल सकेगी। मंगलवार को एक महिला ने यहां सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करके एक श्वान को गोद लिया। नगर निगम द्वारा डेयरी फार्म के समीप एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) का संचालन किया गया है। यहां स्ट्रीट के डॉग के उपचार लेकर उनकी देखभाल करने की सभी व्यवस्थाएं हैं। मंगलवार को स्थानीय निवासी जयिता चक्रवर्ती यहां पहुंची और उन्होंने एक श्वान को गोद लेने की इच्छा जतायी। इसके बाद महिला ने विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर गोद लि...