बागपत, अगस्त 28 -- बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी गुरुवार को खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने यहां प्रोजेक्ट पुस्तकालय के तहत आनंदया फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- बागपत : जयंत का अखिलेश पर पलटवार: बोले, एबीसीडी के बाद भी चीजें आती हैं, दिखाएंगे उनकोराजनीतिक टिप्पणियाँ अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जयंत चौधरी ने कहा, एबीसीडी के बाद भी चीजें आती हैं, दिखाएंगे उनको। अखिलेश यादव के पोस्टरों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि पोस्टर किसने लगाए हैं। कार्यक्रम में जयंत ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है लेकिन मर्यादा और संयम बनाए रखना जरूर...