बगहा, जुलाई 10 -- जमुनिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गौनाहा इकाई द्वारा परिषद के स्थापना दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी लेखन प्रतिभा और विचारों का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में पूनम कुमारी ने प्रथम, नैना कुमारी ने द्वितीय तथा दीपा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में शिक्षक बाबुल कुमार एवं अवनीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर एबीवीपी के बगहा जिला संयोजक दीपक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और छात्रहित के लिए समर्पित एक सशक्त मंच है। यह भी पढ़ें- देश की प्रगति में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान: कन्हैया उन्होंन...