सहारनपुर, फरवरी 10 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र छात्राओं ने विश्विद्यालय की छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया। छात्र छात्राओं ने जनता रोड विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति प्रोफेसर वाई विमला से मुलाकात की तथा ज्ञापन दिया। उनका कहना था विश्विद्यालय में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सेनेटरी पैड की व्यवस्था नहीं होने से छात्राओं को परेशानी होती है। पैड की उपलब्धता छात्राओं के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए अति आवश्यक है, इसलिए यह व्यवस्था विश्वविद्यालय में जल्दी प्रारंभ की जानी चाहिए। छात्रों का कहना था कि एबीवीपी छात्राओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञापन सौंपने वालों में मनीष कंबोज, आकाश कुमार शर्मा, कनिका प्रजापति आदि...