कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा बैठक बुधवार को स्थानीय कार्यालय परिसर में हुई। जिसमें प्रवास में आए प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सिंडिकेट सदस्य एम पी सिंह ,प्रदेश सह मंत्री विनय सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, नगर सह मंत्री विशाल सिंह , कृष कुमार, मो हैदर, शिवम यादव प्रणव यादव, ध्रुव कुमार, प्रिंस श्रीवास्तव उपस्थित थे। बैठक के दौरान प्रो एम पी ने पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार परिषद में कई आयामों में कार्य हो रहे हैं। हमें विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार जोड़कर देश व समाज के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए प्लस टू हाई स्कूल स्तर पर भी रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए छात्रों क...