एबीवीपी ने विद्यार्थी हितों के मुद्दों पर किया मंथन
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारी परिषद की बैठक मंगलवार को रांची में शुरू हुई। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत और प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति उपमन्यु ने की। उद्घाटन सत्र में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, शैक्षणिक और सामाजिक विषयों के साथ विद्यार्थियों कि हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में संगठन की ओर से किए गए कार्यों, अनुभवों और आगामी योजनाओं को साझा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.