बरेली, जून 20 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा व सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाई गई। इसके माध्यम से प्रवेश लेने आए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, ऑनलाइन पंजीकरण, विषय चयन तथा महाविद्यालय से संबंधित अन्य जानकारियों के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर बरेली कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष हर्ष राजपूत ने कहा कि एबीवीपी हमेशा विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करती रही है। प्रवेश के समय अनेक विद्यार्थियों को प्रक्रिया संबंधी जानकारी के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से परिषद द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों को सही जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने विद्यार्थियों ...