रुद्रपुर, दिसम्बर 5 -- खटीमा। एबीवीपी व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला फूंका। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने कहा कि रेड्डी के बयान से हिंदू धर्म के मानने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सीएम का बयान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष घनश्याम राना, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सचिन सामंत, वंशिका शुक्ला, आकाश वर्मा, हेमंत कुमार, शानू भारती, सिमरन, संजना आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...