अयोध्या, अगस्त 13 -- अयोध्या, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर इकाई ने कलेक्ट्रेट के बाहर झारखंड में पेपर लीक और इसका विरोध कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि झारखंड में अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर जिस प्रकार लाठीचार्ज किया गया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उसकी कड़ी निंदा करती है। विद्यार्थियों की आवाज को लाठी के बल पर दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़...