रांची, फरवरी 1 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड के प्रदेश मंत्री ने राज्यभर के सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन भविष्य की अंतिम कसौटी नहीं। विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, शांत मन और ईमानदारी के साथ परीक्षा देनी चाहिए। प्रदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या में एबीवीपी छात्रों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...