नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को प्रशासन की नीतियों के विरोध में प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर से मुलाकात कर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। यह विरोध प्रदर्शन करीब पांच से छह घंटे तक चला। एबीवीपी का कहना है कि हाल के समय में कुछ छात्रों पर लगाए गए जुर्माने और रस्टिकेशन की कार्रवाई से छात्रों में असंतोष है। परिषद ने दावा किया कि उसके कई कार्यकर्ताओं पर सामूहिक रूप से पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। संगठन ने इसे कठोर कदम बताते हुए वापस लेने की मांग की है। परिषद ने यह भी कहा कि सीपीओ मैनुअल के कुछ प्रावधान छात्रों के हित में नहीं हैं और इनकी ...