लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- लखीमपुर, संवाददाता।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखीमपुर ने राजकीय जिला पुस्तकालय में लगाए गए मासिक एवं सदस्यता शुल्क का विरोध करते हुए इसे पूर्णतः निःशुल्क करने की मांग उठाई है। परिषद का कहना है कि यह पुस्तकालय जिले के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र है, जहां सभी को समान अवसर मिलना चाहिए। परिषद के अनुसार, पुस्तकालय प्रशासन द्वारा जारी पत्र के तहत 1 मई 2026 से 500 रूपये मासिक शुल्क और मेधावी छात्रों के लिए 250 रूपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है। यह निर्णय विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले और सीमित संसाधनों वाले छात्रों के लिए बड़ी बाधा बन सकता है। एबीवीपी का मानना है कि शिक्षा को सुलभ और समान बनाने के लिए सार...