रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर इकाई की ओर से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ परिषद के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान के तहत रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने रांची रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से सफाई की। बहुबाजार तालाब में कार्यकर्ताओं ने घाटों और आसपास के क्षेत्रों से कचरा हटाकर सफाई की। बहुबाजार पार्क परिसर में श्रमदान किया। इस स्वच्छता अभियान में रांची महानगर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...