शामली, मई 23 -- थानाभवन। बढ़ती गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा थानाभवन में "पानी पिलाओ, पक्षी बचाओ" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में प्यास से परेशान पक्षियों को राहत पहुंचाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए जल पात्र रखे और लोगों से भी अपने घरों, दुकानों व छतों पर पानी रखने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के सामने पानी का संकट खड़ा हो जाता है, ऐसे में छोटे-छोटे प्रयास हजारों पक्षियों की जान बचा सकते हैं। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने चलाया पानी पिलाओ, पक्षी बचाओ अभियान पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने अभियान की सराहना करते हु...