हल्द्वानी, जनवरी 11 -- लालकुआं। नगर पंचायत सभागार में रविवार को एबीवीपी की बैठक हुई। जिसमें नगर व एलबीएस महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव अधिकारी अभिमन्यु ओझा ने पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें दीपांशु पांडेय को नगर अध्यक्ष, गोविंद कुमार (गोलू) को नगर मंत्री चुना गया। वहीं दीपेश जीना व अमित कुमार नगर उपाध्यक्ष, रॉकी यादव, करन दुम्का व अभिषेक अग्रहड़ी नगर सह-मंत्री बनाए गए। आयाम प्रमुखों में अभिषेक यादव (सोशल मीडिया), नेहा बोरा (राष्ट्र कला मंच), रीया आर्य (एसएफएस) और दिया रजवार (खेलो भारत) को जिम्मेदारी दी गई। एलबीएस महाविद्यालय इकाई में सावन मेहता अध्यक्ष और हिमांशु कुन्याल मंत्री बने। तहसील संयोजक के रूप में सचिन फुलारा को नियुक्त किया गया। विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिं...