मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एबीवीपी की एलएस कॉलेज इकाई की अध्यक्ष स्वाति सिंह और मंत्री युवराज सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन से कॉलेज में छात्राओं के लिए सेनेटरी वेडिंग मशीन लगाने, कॉलेज के मुख्य गेट पर ऑटो वाहन के कारण लगने वाले जाम का जिला प्रशासन से सहयोग से निदान करने, पुस्तकालय में पाठ्यक्रम के अनुरूप और नए एडिशन का बुक उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए छात्रावास खोलने, शौचालय की साफ सफाई समय से कराने आदि की मांग की है।इस मौके पर उपाध्यक्ष पिंकी, उपाध्यक्ष अभिनन्दन, सह मंत्री वंदना के साथ विक्रम, निखिल, रोहन, प्राची, सौरभ, प्रियरंजन, दीपक, इशांत सिंह आदि उपस्थित रहे। महानगर मंत्री शिवांशु सिंह ने कहा कि विद्य...