रुद्रपुर, फरवरी 3 -- खटीमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में चली आ रही अनियमितताओं की जांच की मांग की है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक नैनीताल नीरज सिंह धामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य पंकज पांडे को ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेज में विगत कई वर्षों से चली आ रही विभिन्न अनियमितताओं की जांच की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कुछ प्राध्यापक पिछले कई वर्षों से यहां तैनात हैं और अनियमितताओं में लिप्त हैं। इनकी निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र जांच समिति गठित की जानी चाहिए। यह प्राध्यापक वर्षों से एक ही समितियों में लगातार बने हुए हैं। नियमानुसार उन समितियों में समय-समय पर बदलाव होना आवश्यक है। ताकि निष्पक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित हो सके। परिषद कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.