जामताड़ा, जुलाई 10 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को जामताड़ा नगर एवं कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रमुख डॉ सोमेन सरकार ने किया। मौके पर देवघर-जामताड़ा विभाग के निवर्तमान विभाग प्रमुख संजीव दुबे, विभाग संयोजक चंदन रजक तथा जामताड़ा जिला संयोजक संजय मंडल सहित परिषद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर इकाई में प्रो सतीश कुमार शर्मा को नगर अध्यक्ष, प्रकाश यादव को नगर मंत्री तथा सुमन पांडेय, राहुल लाल व सोनू राउत को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार काम ...