लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- जिले के सभी 62 महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ शनिवार को बैठक करने पहुंचे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी को वाईडी कॉलेज में घुसने से पहले जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के सामने प्रदर्शन किया। यहां तक कि उनकी कार को भी घुसने नहीं दिया। विरोध के चलते कुलपति को गेट से ही लौटना पड़ा। कुलपति प्रो. सैनी के साथ बैठक करने के लिए जिलेभर के डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य सुबह से वाईडी कॉलेज में मौजूद थे। कुलपति के आने से कुछ देर पहले ही एबीवीपी के सदस्य अजय पांडेय की अगुवाई में पहुंच गए। वे नारेबाजी करने लगे। इस बीच कुलपति की कार आ गई। इस दौरान छात्र अड़ गए कि कुलपति उनसे वार्ता के लिए यहां तक आएं ...