बांदा, दिसम्बर 17 -- पैलानी, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह संजय कुमार, विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय, सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आयोजक योगेश चंदेल, नगर अध्यक्ष राहुल सिंह कछवाह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी, मधुसूदनदास इंटर कॉलेज जसपुरा, मन्नालाल बालिका इंटर कॉलेज नरजिता, भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज अमारा, राजकीय हाई स्कूल रेंहुंटा, बरेहटा, गड़रिया, सबादा, गुरुकुल इंटर कॉलेज सबादा के हाई स्कूल व इंटर म...