चतरा, जून 16 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड प्रदेश का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग 12 से 15 जून 2026 तक कोडरमा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पाल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी एवं प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदेश अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। इसी क्रम में चतरा जिले के सक्रिय कार्यकर्ता विशाल कुमार प्रजापति को चतरा जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। उनके मनोनयन से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।संगठन यह भी पढ़ें- अभाविप खूंटी की जिला संयोजक बनीं हीरांजली पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में परिषद का कार्य और अधिक मजबूत हो...