मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मुरादाबाद महानगर की ओर से विजय निकेतन, पैरा के मिलक खुशहालपुर स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की बधाई दी और संगठन की एकता, सौहार्द और राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया। प्रांत सह संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और आत्मीयता को मजबूत करते हैं। महानगर सहमंत्री छविनाथ अरोरा ने कहा कि होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में प्रेम, सौहार्द और समरसता का संदेश देने का संकल्प लिया। इस दौरान मेरठ प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष योगें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.