बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- एबीवीपी की विवेकानंद महाक्विज प्रतियोगिता में 565 परीक्षार्थी हुए शामिल वीडियोग्राफी और उड़नदस्ते की निगरानी में हुई परीक्षा, कदाचार में 14 निष्कासित विजेताओं को पुरस्कार में मिलेंगे लैपटॉप, टैबलेट और स्पोर्ट्स साइकिल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा रविवार को शहर के संजय गांधी महिला स्कूल में विवेकानंद महाक्विज प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता में 565 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। परीक्षा को पूरी तरह से कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई। इसके अलावा, परीक्षा की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट और विशेष उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया था। एबीवीपी के जिला संयोजक निशांत यादव और आकाश कश्यप ने बताया कि परीक्षा के द...