मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभाविप नगर इकाई की ओर से गुरुवार को किला परिसर स्थित पोलो मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व नगर सह मंत्री कौशल ने किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद शामिल हुए। तिरंगा यात्रा किला परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: तिरंगा यात्राओं में गूंजा दे...