मेरठ, जून 30 -- मवाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) मेरठ ज़िले की ज़िला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को कृषक इंटर कॉलेज में हुआ। उद्घाटन प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अंकित स्वामी, राष्ट्रीय सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी सचिन साधारणपुर, प्रांत सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी हंसिका शर्मा व जिला संयोजक दुष्यंत प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें मेरठ ज़िले की सभी इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सदस्यता अभियान की रणनीति व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अंकित स्वामी में कहा कि इस वर्ष प्रत्येक इकाई के सभी विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह व छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- छात्रों की गूंज अभियान को लेकर एक्शन टीम को दिया प्रशिक्षण रा...