बेगुसराय, जुलाई 9 -- बछवाड़ा। रानी-एक पंचायत के नारेपुर में गुरुवार को छात्रों ने एबीवीपी का 78 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। मौके पर नगर अध्यक्ष रमन कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और विद्यार्थी परिषद के राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई को प्राथमिकता देने और संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, एकता और धैर्य के साथ राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। आशुतोष कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, मुकुंद कुमार, शिवम कुमार आदि ने विचार रखे। मंच संचालन शशि कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीभीपी की संगोष्ठी यह भी पढ़ें- Balrampur News: राष्ट्र के प्रति युवा संत स्वामी विवेकानंद का अतुलनीय योगदान: महे...